जीवन शैली

दीपिका को नहीं पसंद रणवीर का ड्रेसिंग सेंस, शादी से पहले किए खुलासे

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। बीते दिनों दीपिका एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 6 में बतौर पहले गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका ने रणवीर को लेकर कई खुलासे किए हैं।
शो के दौरान करण ने दीपिका से पूछा कि वो रणवीर किस बात से प्यार करती हैं, किस बात से नफरत करती हैं और ऐसा क्या है जो उन्हें जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है। तब इस बात के जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि रणवीर बेहद इमोशनल इंसान हैं वो अपनी भावनाएं खुलकर बयां करते हैं…रणवीर की इसी खास चीज से वह प्यार करती हैं।
वहीं दीपिका ने कहा कि रणवीर का डेली रूटीन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। वो कभी भी सोते हैं कभी भी उठते हैं। इसके अलावा दीपिका ने कहा कि उन्हें रणवीर का फैशन सेंस जबरन बर्दाश्त करना पड़ता है।
बता दें कि दीपिका और रणवीर पिछले करीब पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाली 14/15 नवंबर को दोनों शादी कर लेंगे। इस क्यूट कपल की शादी का फैंस को काफी बेस्ब्री के साथ इंतजार है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO