संसार

प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15.7% की बढ़ोतरी

Posted on

देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत बढ़कर 4.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 21 अक्टूबर तक 5.8 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हुए, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.6 करोड़ का था।

देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत बढ़कर 4.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। विभाग को 21 अक्टूबर तक 5.8 करोड़ आयकर रिटर्न मिले, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.6 करोड़ का था। यह 61 प्रतिशत की वृद्धि है।

सीबीडीटी ने कहा कि कुल कर संचय चालू वित्त वर्ष के 11.5 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य का 42 प्रतिशत है। आयकर विभाग ने पिछले सप्ताह तक 1.09 लाख करोड़ रुपये के दो करोड़ रिफंड जारी किए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में रिफंड पाने वाले करदाताओं की संख्या 62 प्रतिशत बढ़ी है

देश में करदाताओं का आधार बढ़ाने के लिए सीबीडीटी ने आयकर विभाग को चालू वित्त वर्ष के अंत तक 1.25 करोड़ नए आयकरदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया है। पिछले साल 1.06 करोड़ नए आयकरदाता जोड़े गए थे। फिलहाल देश में करदाताओं की संख्या 6.26 करोड़ है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO