भारत
प्रधानमंत्री ने भूटान के नवनिर्वाचित पीएम लोटे शेरिंग को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान में चुनाव में पार्टी की जीत पर ड्रुक न्यामप्रप त्सोग्पा पार्टी के अध्यक्ष और नव निर्वाचित प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग को दी बधाई, पीएम मोदी ने देश में सफलतापूर्वक चुनाव कराने का किया स्वागत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रुक न्यामप्रप त्सोग्पा पार्टी के अध्यक्ष डॉ. लोटे शेरिंग के साथ एक टेलीफोन पर बात किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भूटान में तीसरे आम चुनाव और नेशनल असेंबली के चुनाव में पार्टी की जीत पर डॉ. लोटे शेरिंग को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान में सफलतापूर्वक आम चुनाव कराए जाने का स्वागत किया। यह चुनाव भूटान में लोकतंत्र की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत भूटान के साथ अपने दोस्ती और सहयोग पर आधारित रिश्ते की और मजबूती देने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। भूटान के साथ यह दोस्ती आपसी साझेदारी और हित, मूल्य, विश्वास और परस्पर समझदारी पर आधारित है।प्रधानमंत्री ने डॉ लोटे शेरिंग को भारत आने का न्यौता भी दिया।