हिमाचल प्रदेश

बलदेव भण्डारी को विपणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

Posted on

राज्य सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुणा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए अनेक नई पहल की गई हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आए एक प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित करते हुए कही। प्रतिनिधिमण्डल बलदेव भण्डारी को हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने आज यहां आया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य में कृषि विपणन नेटवर्क को सुदृढ़ करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए कृषि उद्देश्यों के लिए टै्रक्टर के पंजीकरण के लिए कम से कम एक हैक्टेयर भूमि की शर्त को 2.5 बीघा किया है। उन्होंने कहा कि यदि टै्रक्टर के मालिक के पास कृषि भूमि नहीं है, वह अपने माता/पिता के नाम भूमि के संबंध में हलफनाम प्रस्तुत कर सकता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए राज्य के समग्र विकास के लिए इन क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब केन्द्र सरकार ने अनाज के समर्थन मूल्य में लगभग डेढ़ गुणा बढ़ौतरी की है।
कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकण्डा ने कहा कि राज्य के किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए कृतसंकल्प है।
पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने बलदेव भण्डारी को हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह किसान समुदाय के लिए इमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
परिवहन और वन मंत्री गोविंद ठाकुर, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, पच्छाद भाजपा मण्डल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।                  .

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO