खेल

डेनमार्क ओपन के पहले दौर में जीतीं साइना नेहवाल, पी.वी. सिंधु को मिली हार

Posted on

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की शुरूआत निराशाजनक रही। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को अपने पहले ही मैच में हार झेलनी पड़ी। पहले ही दौर के मुक़ाबले में सिंधु को अमेरिका की बेवन झैंग के हाथों 21-17, 16-12,21-18 से हारकर बाहर होना पड़ा।महिला एकल वर्ग के एक अन्य मैच में साइना नेहवाल जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। सायना ने पहले दौर के मैच में हांगकांग की च्यौंग गैन यि को 20-22, 21-17, 24-22 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की की। साइना ने 81 मिनट तक चले मुकाबले में चियुंग से मिली कड़ी चुनौती का डटकर सामना किया। दोनों की आखिरी बार टक्कर 2016 में हुई थी जिसमें साइना हार गई थीं। चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में सिंधु को चीन की चेन युफेई से हार झेलनी पड़ी थी।वहीं सिंधू को 56 मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-16, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। यहां लगातार तीसरा अवसर है जबकि सिंधु को झांग से हार झेलनी पड़ी। अमेरिकी शटलर ने इस साल फरवरी में इंडियन ओपन के फाइनल में भी सिंधु को हराया था। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल करने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह जापान ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी थीं जहां उन्हें गाओ फैंगजी ने हराया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO