मनोरंजन

घोड़े पर सवार होकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची सारा, सूट में दिखा देसी अंदाज

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में ही रहती हैं। हाल ही में सारा माता वैष्णो देवी के दर्शन के पहुंची हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस दौरान सारा सूट पहने हुए सिंपल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने खुद अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। वीडियो में सारा घोड़े पर सवार होकर माता के दर्शन करने के लिए दरबार के ओर बढ़ती नजर आ रही है। सारा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। ‘सिम्बा’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
रोहित शेट्टी की इस फिल्म से सारा अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने जा रही है। ‘केदारनाथ’ में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO