पंजाब

पंजाब और जम्मू -कश्मीर पुलिस के सांझे आप्रेशन स्वरूप कश्मीरी आतंकवादी संगठन से संबंधित तीन विद्यार्थी गिरफ़्तार और हथियार बरामद

Posted on

चंडीगढ़ – एक सांझे ऑप्रेशन के दौरान पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पैशल आप्रेशनज़ ग्रुप (एस.ओ.जी) ने मिल कर आज जालंधर में जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन अंसार ‘गज़वत-उल-हिंद’(ए.जी.एच) से सम्बन्धित तीन विद्यार्थियों को गिरफ़्तार किया है जिनके जैश -ए -मुहम्मद (जे.ई.म) से भी सम्बन्ध हैं और उनसे दो हथियार भी बरामद किये गये हैं। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि जालंधर के शाहपुर में स्थित सी.टी.इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट और प्रौद्यौगिकी के होस्टल से इन कश्मीरी विद्यार्थियों को गिरफ़्तार किया गया है। आज प्रात:काल सांझी टीम द्वारा इस संस्था के एक होस्टल पर छापा मारकर एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार बी.टेक (सिवल) दूसरे समेस्टर के विद्यार्थी ज़ाहीद गुलज़ार पुत्र गुलजार अहमद रादर निवासी राजपोरा, थाना अवनतीपुरा, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के कमरे में से बरामद किये गए। ज़ाहिद को मुहम्मद इन्दरीस शाह के साथ गिरफ़्तार किया गया था जो कि पुलवामा जम्मू -कश्मीर से और यूसुफ रफ़ीख भट्ट, नूरपुरा, पुलवामा जम्मू -कश्मीर का निवासी है। डी.जी.पी ने कहा कि इन गिरफ़्तारियों ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सक्रिय हो रही आतंकवादी जत्थेबंदियों /व्यक्तियों की मौजुदगी और गतिविधियों की पुष्टि की है। इस संबंधी केस (एफ.आई.आर. नंबर 166 तारीख़ 10.10.18, धारा 121, 121 -ए, 120 -आई.पी.सी. और 25 /54 /59 आर्मज़ एक्ट, 3/4/5 विस्फोटक एक्ट, 10 /13 /17 /18 / 18 -बी /20 /38 /39 /40 अवैध प्रीवेन्शन एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा जालंधर स्थित सदर थाना में दर्ज किया गया है। इस संबंधी और पड़ताल जारी है और पंजाब पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिल कर जांच कर रही है जिससे पंजाब और जम्मू-कश्मीर में इन आतंकवादी संगठनों /व्यक्तियों द्वारा तैयार की सारी साजिश और नैटवर्क को ख़त्म किया जा सके। डी.जी.पी ने कहा कि ए.जी.एच से सम्बन्धित आतंकवादी ग्रुप की मौजुदगी और जालंधर में हथियारों की प्राप्ति भारत के पश्चिमी सीमा पर आतंकवाद को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के आई.एस.आई के यत्नों का संकेत है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इनका सम्बन्ध जैश -ए-मुहम्मद (जे. ई.एम) के साथ है। यह जि़क्रयोग्य है कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने बनूड़, पटियाला में गाजी अहमद मलिक निवासी शौपियां, जम्मू-कश्मीर, जोकि आरियनज़ ग्रुप पॉलिटेक्निक कालेज में पढ़ रहा था, को गिरफ़्तार किया गया क्योंकि यह पता लगा था कि गाजी श्रीनगर के पी.डी.पी विधायक के निवास से 7 राईफलें समेत भगौड़ा हुआ जम्मू और कश्मीर पुलिस में तैनात एस.पी.ओ. अदिल बशीर शेख के साथ नज़दीकी सम्बन्ध रखता था और एक आतंकवादी समूह हिज़ब-उल -मुजाहदीन के साथ जुड़े होने का संदिग्ध था और बाद में उसे आगामी जांच के लिए जम्मू- कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया था

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO