खेल

मुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल के विजेता खिलाडिय़ों को नकद इनाम राशि से सम्मानित करेंगे- राणा सोढी

Posted on

23 पुरूष खिलाडिय़ों और महिला खिलाडिय़ों को 15.55 करोड़ की इनाम राशि से सम्मानित किया जाऐगा

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार इस वर्ष गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों को 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ में स्टेट अवार्ड और नकद इनाम की राशि से सम्मानित करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह उक्त दोनों खेलों में पदक जीतने वाले 23 पुरूष खिलाडिय़ों और महिला खिलाडिय़ों को 15.55 करोड़ की इनाम राशि से सम्मानित करेंगे। यह खुलासा पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान में किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब के खिलाडिय़ों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक और एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाडिय़ों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य के पदक जीते थे।राणा सोढी ने कहा कि खेलों में पंजाब की शान फिर बहाल करने और राज्य में खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए हाल ही में पंजाब कैबिनेट द्वारा नयी खेल नीति को हरी झंडी दी गई। उन्होंने कहा कि नयी खेल नीति के अनुसार गोल्ड कोस्ट में हुये राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता में हुये एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को अब 3 गुणा बढ़ी हुई इनाम राशि के साथ सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण, रजत और कांस्य के पदक विजेता को क्रमवार 75 लाख, 50 लाख और 40 लाख रुपए और एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को क्रमवार 1 करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2020 की टोकियो ओलम्पिंक खेलें हैं और नयी खेल नीति के अच्छे निष्कर्ष जल्द सामने आऐंगे। खेल मंत्री ने कल के समागम में सम्मानित किये जाने वाले खिलाडिय़ों के विवरण देते हुए बताया यह राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण और एक रजत और एशियाई खेलों में एक कांस्य के पदक विजेता निशानेबाज़ हिना सिद्धू, राष्ट्रमंडल खेल में ही स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणव चोपड़ा, रजत पदक विजेता निशानेबाज़ अंजुम मोदगिल्ल और वेटलिफटर प्रदीप सिंह और कांस्य पदक विजेता एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों और वेटलिफटर विकास ठाकुर को सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट तजिन्दरपाल सिंह तूर और अरपिन्दर सिंह और रोइंग खिलाड़ी स्वर्न सिंह विर्क और सुखमीत सिंह, रजत पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी रणदीप कौर खैहरा, हॉकी खिलाडी गुरजीत कौर और रीना खोखर और कांस्य पदक विजेता रोइंग खिलाड़ी भगवान सिंह और पुरुष हॉकी टीम में शामिल पंजाब के 9 खिलाडिय़ों मनप्रीत सिंह, अकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह, रुपिन्दर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, कृष्ण पाठक और दिलप्रीत सिंह को नकद राशि से सम्मानित किया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO