खेल

तीरंदाजी विश्व कप: भारत ने जीते तीन मेडल

Posted on

तुर्की में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने जीते तीन मेडल। पूर्व विश्व नंबर वन दीपिका कुमारी ने महिलाओं के रिकर्व वर्ग में जीता कांस्य पदक।तुर्की के सैमसन में आयोजित तीरंदाजी के वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा प्लेऑफ मैच के बाद किया, जिसमें उन्होंने लिजा उनरू को पछाड़ा। दोनों तीरंदाज पांच सेट के खत्म होने के बाद 5-5 की बराबरी पर थीं जिससे शूटऑफ कराना पड़ा। दीपिका और लिजा दोनों ने 9 अंक जुटाए, लेकिन दीपिका ने सेंटर के पास निशाना लगाने से कांस्य पदक अपने नाम किया।भारतीय तीरंदाजों ने इस तरह अपना अभियान दो कांस्य ओर एक रजत पदक से समाप्त किया। रजत पदक उन्होंने कम्पाउंड मिश्रित स्पर्धा में जीता जिसे प्रदर्शनी स्पर्धा के तौर पर इसमें शामिल किया गया है जिसमें केवल दो टीमें थी जिसमें एक मेजबान देश है। अपने दूसरे विश्व कप फाइनल में अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुरूष कम्पाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO