संसार
आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सार्क देशों के मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा बताया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद को विश्व और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया है। सार्क देशों के मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हर तरह के आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाली ताकतों को खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोग और आर्थिक विकास व खुशहाली को पाने के लिए शांति और सुरक्षा का माहौल बनाना आवश्यक है। इससे पहले सुषमा स्वराज ने आईबीएसए और ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने जापान के विदेश मंत्री टारो कोनो के साथ भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी जापान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।