दिल्ली

जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत-सेना प्रमुख

Posted on

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए आतंकियों के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।सोमवार को एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है, तो उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक बार फिर उसी तरह का कदम उठाने की जरूरत है। लेकिन, इसे हम किस तरह अंजाम देना चाहते हैं, इसके बारे में मैं कुछ भी सार्वजनिक तौर पर नहीं कह सकता।
जम्मू-कश्मीर में फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले बिपिन रावत;-2016 में उड़ी आतंकी हमले के बाद सेना ने 28-29 सितंबर की रात को नियंत्रण रेखा के पार जाकर पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। रावत ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के बावजूद सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ जारी है। लेकिन, आगे से इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। आतंकियों को रोकने और कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।इससे पहले रविवार को रावत ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ वार्ता रद करने के फैसले का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि बातचीत और आतंकवाद दोनों साथ नहीं जारी रह सकते। भारत सरकार ने न्यूयार्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत को रद कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की बर्बर हत्या और आतंकी बुरहान वानी पर पाकिस्तान द्वारा डाक टिकट जारी करने के खिलाफ भारत सरकार ने यह कदम उठाया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO