मनोरंजन

रिचा चढा अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा से जुड़ीं

Posted on

मुंबई – रिचा चढा के हिस्से एक और फिल्म आ गयी है! प्रतिभाशाली अभिनेत्री को अश्विनी अय्यर तिवारी के आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पंगा’ में शामिल कर लिया गया है, जिसमें कंगना राणावत की मुख्य भूमिका है। अभिनेत्री फिलहाल इस हफ्ते रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म लव सोनिया, जो अपनी रिलीज से पहले ही अच्छी समीक्षाएं बटोर रही है, विशेष रूप से रिचा की एक्टिंग के लिए, रिलीज का इंतजार कर रही हैं, और जल्दी ही फिल्म पंगा की शूटिंग के लिए टीम में शामिल हो जाएंगी।
पहले यह घोषणा की गई थी कि फिल्म में कंगाना राणावत के साथ पंजाबी अभिनेता जस्सी गिल और अभिनेत्री नीना गुप्ता दिखेंगे, और अब रिचा चढा के टीम में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो गयी है। इससे फुकरे अभिनेत्री का असाधारण प्रतिभाशाली निर्देशक अश्विनी के साथ पहली बार काम करना तय हो गया है। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO