मध्यप्रदेश

संबल योजना में 5 एकड़ के किसान और छोटे व्यापारी भी शामिल

Posted on

80 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र में की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मण्डला जिले के ग्राम भुआबिछिया में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए घोषणा की कि संबल योजना में 5 एकड़ तक के किसानों और छोटे व्यापारियों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 5 एकड़ तक के कृषक परिवार में एक से अधिक भाई-बहन है तो वे भी योजना के पात्र होंगे।

80 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस घोषणा से प्रदेश में 5 एकड़ तक भूमि वाले कुल 80 लाख किसान परिवार सीधे मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब एक करोड़ 51 लाख कृषक खातेदार है। इनमें से 71 लाख पाँच एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले और 80 लाख परिवार 5 एकड़ से कम के खातेदार है।

26 करोड़ के विकास/निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बिछिया विधानसभा क्षेत्र के पहुँचविहीन क्षेत्रों में हालौन सिंचाई परियोजना का पानी लिफ्ट सिस्टम से पहुँचाया जाए। श्री चौहान ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र में 26 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्री चौहान ने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हालौन परियोजना में डूब प्रभावित ग्राम बिरसा का समुचित विस्थापन सुनिश्चित किया जायेगा। बिछिया में एनएच बायपास रोड बनवाया जायेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिये स्व-प्रेरणा से अधिकारपूर्वक आगे आयें। इस मौके पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते,श्रीमती संपत्तिया उईके, विधायक श्री पंडितसिंह धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा किसान मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO