दिल्ली

दिल्लीः सीवर की जहरीली गैस से 4 सफाईकर्मचारियों की मौत

Posted on

दिल्ली के मोती नगर इलाके में सीवर सफाई के दौरान चार कर्मचारियों की मौत की खबर सामने आई है। डीएलएफ निर्माणाधीन सोसाइटी में 5 कर्मचारी सफाई के लिए सीवर में उतरे थे, इनमें से 4 कर्मचारियों की अस्पताल में मौत हो गई। एक सफाईकर्मी अभी गंभीर रूप से घायल है, जिसे आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया है। सीवर सफाई के दौरान पांचों कर्मचारी जहरीली गैस से बहोश हो गए थे, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था, जहां 4 कर्मचारियों ने अस्पताल में दम तौड़ दिया, जबकि एक सफाईकर्मचारी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
दिल्ली में सीवर सफाई के दौरान जहरीली गैस से मौत का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले दिल्ली के लाजपत नगर में 3, आनंद विहार मॉल में 2, साउथ दिल्ली के घिटोरनी में 4 सफाईकर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इस दौरान पुलिस ने उनसे जानना चाहा कि आखिर किस अधिकारी के कहने पर मजदूरों को सीवर मे उतारा गया, इसके अलावा मजदूरों को उतारने के वक्त सुरक्षा के तय मानकों को पूरा क्यों नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि सीवर की सफाई के लिए तकनीक न कर कर्मचारियों की जान की परवाह किए वगैर उन्हें सीवर में उतार दिया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO