Uncategorized

शिकागो: वेंकैया नायडू ने विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित किया

Posted on

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शिकागो विश्व हिंदू सम्मेलन को किया संबोधित, हिंदुत्व को बताया जीवन पद्धति, स्वामी विवेकानंद को किया याद । उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शिकागो में दूसरे विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित किया। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व जीवन जीने की पद्धति है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि केवल भारत ही अकेला ऐसा देश है जिसने सभी धर्मों को उनके वास्तविक रूप में स्वीकार किया है और एक समय में भारत को विश्व गुरु माना जाता था। नायडू ने कहा आज भी भारतीय लोग, अपनी संस्कृति और सभ्यता का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को इतना सम्मान दिया जाता है कि देश में सारी नदियों का नाम महिलाओं के नाम पर है। यहां तक कि देश को पितृभूमि नहीं मातृभूमि कहा जाता है। वेंकैया नायडू ने कहा कि सुधार हमारी संस्कृति का है हिस्सा और आज भारत आर्थिक, सामाजिक समेत दूसरे क्षेत्रों में सुधार कर रहा है जिससे दूसरे देश सीख रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO