जीवन शैली

खाली पेट एक्सरसाइज करना गलत है या सही

Posted on

एक्सरसाइज : फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी है। बहुत से लोग ये नही जानते कि खाली पेट एक्सरसाइज आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है या फायदेमंद। हालांकि इसके नतीजें उम्र के हिसाब से आ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्टस भी इस मामलें में अलग -अलग राय देते हैं। लेकिन यूके में हुए एक शोध ने खाली पेट एक्सरसाइज करने को सही बताया है क्योंकि इससे ज्यादा फैट बर्न होता है। आइए जानते है कि खाली पेट एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए सही है या नहीं।

बच्चें और बूढें न करे खाली पेट एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करना हर उम्र में फायदेमंद होता है। लेकिन 15 साल से कम उम्र के बच्चों या 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए खाली पेट एक्सरसाइज करना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि उनका शरीर कमजोर होता है। इसलिए बच्चों और बूढों को एक्सरसाइज करने से एक घंटा पहले हल्का नाश्ता कर लेना चाहिए।

जल्दी वजन घटाना है तो सही है खाली पेट एक्सरसाइज
यदि आप अपना मोटापा कम करना चाहते है तो आपके लिए खाली पेट एक्सरसाइज सही है। भोजन में ली गई एक्स्ट्रा कैलोरीज हमारे शरीर में फैट बनाती है। जब हम खाली पेट एक्सरसाइज करते है तो फैट तेजी से बर्न होती है इसलिए आपका वजन तेजी से घटने लगता है। इससे मोटापा तेजी से कम होता है।

खाली पेट एक्सरसाइज डायबिटीज पर रखे कंट्रोल
डायबिटीज आजकल एक आम समस्या है। जब शरीर में इंसुलिन कम बनते है तो डायबिटीज हो जाती है। खाली पेट एक्सरसाइज करने से ये खास हार्मोन शरीर में ज्यादा मात्रा में बनने लगते है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

एक्सरसाइज का सही समय और खान-पान
कुछ भी खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करना खतरनाक हो सकता है इसलिए एक्सरसाइज करते समय इन बातों का ध्यान रखें।
खाली पेट एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं।
एक्सरसाइज करने के बाद जूस, शेक या पानी पीएं।
हल्के नाश्ते के 1 घंटे बाद ही एक्सरसाइज करें।
इसके दौरान कॉफी न पीएं।
एक्सरसाइज के एक घंटे बाद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरा नाश्ता करना चाहिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO