पंजाब

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘स्टेट अवार्ड टू फिजि़कली हैंडीकैप्ड-2018’ के लिए आवेदन आमंत्रित

Posted on

आवेदन 30 सितम्बर, 2018 तक सम्बन्धित जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को भेजे जा सकते हैं 
चंडीगढ़,
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी के दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से ‘स्टेट अवॉर्ड टू फिजि़कली हैंडीकैप्ड-2018’ के लिए योग्य अपंग व्यक्ति या ऐसी संस्था से आवेदनों की माँग की गई है जिन्होंने अपंग व्यक्ति के कल्याण हेतु अहम कार्य किये हों। यह अवार्ड विश्व अपंग दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर, 2018 को प्रदान किये जाएंगे।  आज यहाँ यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की डायरैक्टर श्रीमती कविता सिंह ने बताया कि योग्य आवेदक इस अवार्ड के लिए आवेदन देने सम्बन्धी प्रोफार्मा अपने सम्बन्धित जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय से हासिल कर सकते हैं और दिनांक 30 सितम्बर, 2018 तक उसी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।  और विवरण देते हुए श्रीमती कविता सिंह ने बताया कि इस अवार्ड की चार श्रेणियां होंगी जिनमें ‘बैस्ट इम्पलॉई /सेल्फ इम्पलॉयड विद डिसएबिलिटी (कुल 06 अवार्ड), बैस्ट इम्पलॉयर (कुल 01 अवार्ड), अवार्ड फॉर बैस्ट इंडिविजूअल एंड इंस्टीट्यूशन वर्किंग फॉर द कॉज़ ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज़ (02 अवार्ड बैस्ट इंडिविजूअल श्रेणी और 02 अवार्ड बैस्ट इंस्टीट्यूशन/एन.जी.ओ श्रेणी में) और अवार्ड फॉर बैस्ट सपोर्ट्सपर्सन विद डिसएबिलिटी ( कुल 02 अवार्ड) शामिल हैं।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO