भारत

राफेल सौदे पर देश को गुमराह कर रहे राहुल : सुशील

Posted on

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों पर शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने यह समझौता कर वायुसेना का मनोबल बढ़ाया है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं।  मोदी ने यहां कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने फ्रांस से अत्याधुनिक 36 राफेल विमानों की खऱीद का समझौता कर वायुसेना का मनोबल बढ़ाया जबकि गांधी रक्षा जैसे मुद्दे पर लगातार देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी संसद से लेकर जनसभाओं तक विमान की चार अलग-अलग कीमत बता चुके हैं।  भाजपा नेता ने कहा कि गांधी जिस विमान की कीमत कर्नाटक की सभा में 700 करोड़ रुपए बता चुके थे, उसकी कीमत कभी 520 करोड़ रुपये, 526 करोड़ रुपए तो कभी 540 करोड़ रुपए बताकर यही साबित कर रहे हैं कि उनकी जानकारियां सही नहीं हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO