व्यापार

तेल की कीमतों में लगी आग, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पैट्रोल-डीजल के दाम

Posted on

पैट्रोल-डीजल के दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। रुपए में आ रही कमजोरी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तले की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से तेल कंपनियां लगातार पैट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करती जा रही हैं। दिल्ली में डीजल 52 पैसे और पैट्रोल 48 पैसे हुआ महंगा हुआ है। दिल्ली में आज पैट्रोल की कीमत बढ़कर 79.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई  हैं। डीजल भी 72.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पैट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पैट्रोल की कीमत 79.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.39 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में लिए 82.88 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में यह 83.13 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 72.07 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 76.51 रुपए, कोलकाता में 74.92 रुपए और चेन्नई में 76.17 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।

पंजाब में पैट्रोल की कीमतें
वहीं पंजाब की बात करें तो यहां जालंधर में आज पैट्रोल 85.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करे तो अमृतसर में पैट्रोल 85.48 रुपए, लुधियाना में 85.70 रुपए और पटियाला में 85.64 रुपए के दाम पर बिक रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO