खेल
सेरेना ने नौंवी बार यू एस ओपन के महिला एकल फ़ाइनल में जगह बनाई
छह बार की यूएस ओपन विजेता अमेरिकी की सेरेना विलियम्स ने महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह। सेरेना ने सेमीफाइनल में सेवास्तोवा को दी मात छह बार की यू एस ओपन विजेता अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में सेरेना ने एनास्तासिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-0 से मात दी। सेरेना ने नौंवी बार यू एस ओपन के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में सेरेना का सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा। ओसाका ने अमेरिका मैडीसन कीज़ को 6-2,6-4 से हराया।