संसार

जापान के उत्‍तरी द्वीप होक्काइदो में भूकंप

Posted on

जापान के उत्‍तरी द्वीप होक्‍कइदो में कल सुबह छह दशमलव छह तीव्रता का भूकम्‍प आया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग लापता हैं। भूकम्‍प से घरों को क्षति पहुंचने और भू-स्‍खलन की घटना की भी खबरें मिली हैं। इस भूकम्‍प के कुछ ही क्षण बाद पांच दशमलव तीन तीव्रता का एक और भूकम्‍प आया और उसके बाद लगातार कई झटके महसूस किये गये। सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि पुलिस और स्‍वयं रक्षा बलों के सदस्‍यों सहित लगभग बीस हजार बचाव कर्मी राहत के काम में जुटे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO