जम्मू और कश्मीर

J&K के DGP एसपी वैद का तबादला, दिलबाग सिंह संभालेंगे जिम्मा

Posted on

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद्य को बृहस्पतिवार देर रात उनके पद से हटा दिया गया। पुलिस महानिदेशक (कारागार) दिलबाग सिंह को राज्य के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में कहा गया है कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है। आदेश में लिखा है-एक स्थायी व्यवस्था होने तक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और कारागार विभाग के प्रमुख दिलबाग सिंह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। कि केंद्रीय गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों से निपटने के तरीके को लेकर डीजीपी एसपी वैद से खुश नहीं था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO