मध्यप्रदेश

भावसा परियोजना से किसानों को बिना बिजली मिलेगी सिंचाई

Posted on

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया परियोजना का शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर में 104.45 करोड़ की भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्रेवटी सूक्ष्म भूमिगत पाइप लाईन प्रणाली वाली जिले की यह पहली परियोजना है। इससे किसानों को बिना बिजली खर्च किये खेतों तक सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण जून-2020 तक पूर्ण किया जायेगा। इससे आस-पास के सभी गाँवों की कुल 9 हजार एकड़ भूमि में सिंचाई हो सकेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, सांसद श्री नन्द कुमार चौहान और श्री प्रभात झा, अन्य जन-प्रतिनिधि और किसान तथा ग्रामीण मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO