पंजाब

नगर सुधार ट्रस्ट का सुपरिडेंट रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़,
विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब ने नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर में तैनात सुपरिडेंट को 9,000 रुपए रिश्वत लेते काबू किया। आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर में तैनात सुपरिडेंट महेन्दरपाल को चेतन सरीन निवासी प्रीत नगर, जालंधर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके दोस्तों के प्लाट गुरू गोबिन्द सिंह ऐवीन्यू में हैं और नगर सुधार ट्रस्ट को प्लाट ट्रांसफर करने के अधिकार दिए हुए हैं। नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर में तैनात सुपरिडेंट महेन्दरपाल द्वारा प्लाटों के ट्रांसफर पत्र जारी करने के बदले 9000 रुपए की माँग की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी सुपरिडेंट को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 9,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO