पंजाब

नामांकन के दौर के दूसरे दिन जिला परिषद के लिए 8 और पंचायत समितियों के लिए 248 नामांकन पत्र दाखिल

Posted on

चंडीगढ़,
पंजाब राज्य के 22 जिला परिषदों और 150 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के दौर के दूसरे दिन जिला परिषद के लिए 8 और पंचायत समितियों के लिए 248 नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं। कार्यालय राज्य चुनाव आयुक्त पंजाब के एक प्रवक्ता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र दिनांक 7 सितम्बर 2018 तक दाखि़ल किये जा सकेंगे। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि शिरोमणी अकाली दल द्वारा आयोग को लिखित शिकायत की गई थी कि बी.डी.पी.ओज़ अपने कार्यालयों में उपस्थित नहीं हैं जिस कारण उनको अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने में दिक्कत आ रही है। आयोग ने इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राज्य के सभी डिप्टी कमिश्ररों से रिपोर्ट माँगी है। इसके अलावा राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा है

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO