जम्मू और कश्मीर

कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक हल के पक्ष में हैं महबूबा मुफ्ती

Posted on

जम्मू: कश्मीर मुद्दे के राजनीतिक समाधान की पुरजोर वकालत करते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी हमेशा भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की समर्थक रही है।  पुंछ जिले में लोगों को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राजनीतिक समाधान की सख्त जरूरत है। हम हमेशा बातचीत और मेल-मिलाप के पक्ष में है। हम चाहते हैं कि कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत-पाकिस्तान बातचीत करे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को प्राप्त विशेष दर्जे की रक्षा करना उनकी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO