भारत

कोलकाता के माजेरहाट पुल हादसे में कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

Posted on

कोलकाता के दक्षिण हिस्से में माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह गया जिसमें कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है, प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फ्लाईओवर गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। माझेरहाट फ्लाईओवर का एक हिस्सा के टूटने से 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने घटना की जांच कराए जाने की बात कही। इसबीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना की जांच कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घटनास्थल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। ममता बनर्जी ने कहा अधिकारी लगातार लोगों को बचाने की काम में जुटी आपदा प्रबंधन टीम से संपर्क में है। कुछ समय पहले तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अहम सहयोगी रहे भाजपा नेता मुकुल रॉय ने पुल गिरने की घटना के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। मुकुल राय ने कहा है कि ब्रिज गिरने की घटना के लिए पूरी तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र में मौजूद भ्रष्टाचार की वजह से लोगों की जान-माल का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कोलकाता के माझेरहाट में पुल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोलकाता में ब्रिज के एक हिस्सा का गिरना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO