खेल

महाराष्ट्र के पूर्व फुटबाॅलर आर्थर परेरा का निधन

Posted on

मुंबईः महाराष्ट्र के पूर्व फुटबाॅल खिलाड़ी आर्थर परेरा का निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटियां हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले एक साल से वह कैंसर से ग्रसित थे। पिछले कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने बोरिवली स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। परेरा 1971 में रूस दौरे पर गयी भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने संतोष ट्राॅफी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 1971 से 1976 तक महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। खेल को अलविदा कहने के बाद वह वह सेंट जोसेफ स्कूल में शारीरीक शिक्षा के शिक्षक थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO