हरियाणा

मोरनी की पहाडिय़ों में मंथन को जुटेगी मनोहर सरकार और हरियाणा भाजपा

Posted on

चंडीगढ़- हिमाचल प्रदेश के टिंबर ट्रेल की तर्ज पर हरियाणा की सरकार अब मोरनी की पहाडिय़ों में मंथन करने जा रही है। मिशन 2019 को फतह करने के लिए मनोहरलाल सरकार के मंत्रियों के साथ संगठन के पदाधिकारी बुधवार से दो चरणों में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। इस शिविर में पार्टी के विधायक, बोर्ड व निगमों के प्रधान और प्रदेश भाजपा कार्य‍ाकारिणी के सदस्‍य भी भाग लेंगे। मंथन शिविर की जगह को लेकर भाजपा के शीर्ष स्तर पर काफी माथापच्ची चली। पिछले कई दिनों से कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा था। सोमवार को भी दिन में दो बार कार्यक्रम स्थल बदले गए। मंथन शिविर में भाग लेने वाले सभी विधायक, मंत्री, बोर्ड व निगमों के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बुधवार सुबह पंचकूला में जमा होंगे। वहां से उन्हें मोरनी में बैठक स्थल तक ले जाया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने पहले पांच सितंबर को सरकार व संगठन के पदाधिकारियों का एक दिवसीय मंथन शिविर करने का फैसला किया था। मुख्य एजेंडा आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों द्वारा अपनाई जा रही रणनीति से निपटने के लिए भाजपा की प्लानिंग को अमली रूप देना है। अब शिविर को बदलकर न केवल दो चरणों में कर दिया गया है बल्कि अलग-अलग प्रतिनिधियों को इसमें शामिल किया जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO