भारत

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर

Posted on

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ की स्थिति गंभीर, उत्तरकाक्षी में भूस्खलन के कारण एक जीप के भागीरथी नदी में गिर जाने से 13 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा से पिछले 12 घंटों में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में कल भी भारी वर्षा हुई। राजधानी लखनऊ में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई इलाकों में पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। राज्य की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। माताटीला बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हमीरपुर जिले में अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर चार से पांच मीटर तक बढ़ने की आशंका है। गंगा पर बने नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने से सम्बल और कन्नौज जिलों के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा, रामगंगा, शारदा, घाघरा और क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में कल यात्रियों से भरा टेम्पो गहरी खाई में गिर गया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर हुए इस हादसे में टेम्पो में सवार 13 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए है जिनकों इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO