पंजाब

पंजाब लाटरी विभाग द्वारा राखी बंपर -2018 के पहले दो इनाम घोषित

Posted on

दो विजेताओं को मिलेंगे 1.50 -1.50 करोड़ रुपए का इनाम

चंडीगढ़,

पंजाब लाटरी विभाग द्वारा राखी बंपर-2018 के पहले दो इनामों की घोषणा कर दी गई है। यह इनाम के विजेता पहले दो व्यक्तियों को 1.50 -1.50 करोड़ रुपए के तौर पर दिए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्टेट लॉटरी बंपर -2018 का ड्रा 29 अगस्त, 2018 को जिला परिषद लुधियाना में निकाला गया। इस ड्रा में 1.50 -1.50 करोड़ के दो पहले इनाम टिकट नंबर ए -207485 और बी-660446 को घोषित किये गए हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि लॉटरी विभाग द्वारा पारदर्शिता लाने के लिए बंपर लॉटरी स्कीमों में पहले इनाम हमेशा ही बिकी हुई टिकटों में से आम जनता को दिए जाने की गारंटी दी जाती है। उन्होंने कहा कि राखी बंपर -2018 में भी पहले इनाम टिकट नंबर ए -207485, अंशु लाटरी एजेंसी, ज़ीरकपुर द्वारा और पहले इनाम की दूसरी टिकट नंबर बी-660446, संगरूर, के डाकघर द्वारा आगे बेची गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब लाटरी विभाग द्वारा चलाईं जा रही लॉटरी स्कीमों में आम जनता द्वारा पूरा विश्वास दिखाया जा रहा है जिस कारण ही पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष टिकटों की बिक्री में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट दीवाली बंपर -2018 की टिकटेंं जल्द ही सितम्बर महीने के अंदर उपलब्ध होंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO