पंजाब

विजीलैंस द्वारा थानेदार 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़,

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज थाना फिलौर, जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सब -इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह को शिकायकत्र्ता विजय कुमार, निवासी गाँव नंगल, जि़ला जालंधर की शिकायत पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त सब इंस्पेक्टर द्वारा उसकी तरफ से से दर्ज करवाए मुकदमे में मदद करने और अदालत में उसके हक में गवाही देने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत माँग रहा है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सब इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओंं के अंतर्गत उक्त दोषी के विरुद्ध जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO