पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और उनके साथ शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों की याद में रक्तदान कैंप का आयोजन

Posted on

चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. स. बेअंत सिंह और उनके साथ शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों की याद में आज 82वीं बटालियन और 13वीं बटालियन चण्डीगढ़ में पी.जी.आई के डाक्टरों के सहयोग के साथ रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस रक्तदान कैंप का उद्घाटन संजीव कालडा, ए.डी.जी.पी /वैलफेयर पंजाब और हरचरन सिंह भुल्लर, कमांडेंट 82वीं बटालियन पी.ए.पी चण्डीगढ़ की तरफ से किया गया। इस संबंधी श्री कालड़ा ने बताया कि इस रक्तदान कैंप में पंजाब पुलिस के लगभग 80 से अधिक अफसरों /जवानों द्वारा हिस्सा लिया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिस की किसी भी वक्त किसी भी ज़रूरतमन्द को रक्तदान करके उसकी जान बचायी जा सकती है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बांसल, एस.के.सिंह आई.जी.पी सुरक्षा के अलावा पी.पी.एस अधिकारियों में श्रीमती सुरिन्दर कौर, श्रीमती राका घिरा, कमल सिंह और गुरइकबाल सिंह उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO