क्रिकेट

चौथे टेस्ट में शून्य पर आउट होकर पंत ने बना दिया यह शर्मनाक रिकाॅर्ड

Posted on

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट हो कर भारतीय विकेटकीपर, बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक शर्मनाक अपने नाम कर लिया है। दरअसल, वह पिच पर 47 मिनट तक रहे और 29 गेंदों का सामना करते हुए अपना खाता भी नहीं खोल सके।

टेस्ट मैच में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी
इसी के साथ पंत ने किसी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा गेंदें खेलते हुए बिना खाता खोले आउट होने के साथ ही इरफान पठान और सुरेश रैना की बराबरी कर ली है। पठान साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 29 गेंदों का सामना करने के बाद खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे थे। साल 2011 में सुरेश रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के ओवल मैदान पर यह कारनामा किया था।

शून्य पर आउट होने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर
पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं।पंत का विकेट इंग्लैंड के स्पिनर मोइन अली ने लिया। मोइन ने रिषभ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पंत से पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर यह कारनामा कर चुके हैं। पंत से पहले बटलर यह शर्मनाक रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

ऋषभ पंत(भारत)- साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदें खेलकर 0 रन
जोस बटलर(इंग्लैंड)- साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदें खेलकर 0 रन
डेविड विलियम्स(वेस्टइंडीज)- साल 1992 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंदें खेलकर 0 रन

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO