खेल

यूएस ओपनः फेडरर, किर्गियोस तीसरे दौर में

Posted on

यूएस ओपन में रोजर फेडरर और निक किर्गियोस तीसरे दौर में पहुंचे। फेडरर ने दूसरे दौर में फ्रांस के बेनोइज पेइरे को 7-5 6-4 6-4 से हराया। पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. अब उनका सामना निक किर्गियोस से होगा. हालांकि अंपायर के किर्गियोस की मदद की पेशकश करने को लेकर विवाद पैदा हो गया. दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने फ्रांस के बेनोइत पेयरे को 7-5, 6- 4, 6- 4 से हराया. विंबलडन चैंपियन और दो बार के यूएस ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच और मारिन सिलिच भी अगले दौर में पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस ने फ्रांस के पियरे हुगुस हर्बर्ट को 4-6, 7-6, 6-3 , 6-0 से मात दी. किर्गियोस जब पहला सेट हार गए, तब अंपायर मोहम्मद लाहयानी ने उनसे कहा,‘मैं तुम्हारी मदद करना चाहता हूं। तुम महान खिलाड़ी हो, लेकिन अपनी रंगत में नहीं लग रहे।’ इससे नाराज हर्बर्ट ने कहा कि अंपायर ने सीमारेखा लांघ दी है और उन्हें ऐसे बात नहीं करनी चाहिए थी. जोकोविच ने अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन को 6-1, 6-3, 6-7, 6-2 से हराया। अब उनका सामना सर्बिया के लासलो जेरे या फ्रांस के रिचर्ड गास्केट से होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO