खेल

एशियाड के तेरहवें दिन भारत को महिला हॉकी में मिला रजत पदक

Posted on

भारत ने 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिला हॉकी का रजत पदक जीता। फाइनल में उसे जापान ने 2-1 से हरा दिया एशियाई खेलों में आज महिला हॉकी फाइनल में भारत को जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक मिला। जापान ने एशियाई खेलों में महिला हॉकी में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। जापान के लिए मिनामी शिमिज़ु और मोतोमी कावामुरा ने गोल किए। वहीं भारत के लिए एकमात्र गोल नेहा गोयल ने किया। भारतीय टीम ने 20 साल बाद एशियाई खेलों में महिला हॉकी में रजत पदक जीता है। राष्ट्रपति ने रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया-एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। आपके शानदार प्रदर्शन से भारत अभिभूत है। आपने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हमें आप पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया-भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता से बेहद रोमांचित हूं। उनका शानदार प्रदर्शन 125 करोड़ भारतीयों की खुशी का कारण है। रजत पदक जीतने पर बधाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO