मंडी

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का कल ततापानी में विसर्जन किया

Posted on

मंडी – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का ततापानी में विसर्जन किया गया । इससे पूर्व अस्थि कलश लक्ष्मी नारायण मंदिर, ततापानी में रखा गया जहां पर सैकड़ों लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंली अर्पित की ।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुमूल्य प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे तथा वह हमेशा अपने आलोचकों के साथ भी मधुर भाषी व्यवहार करते थे । शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के विकास में अटल जी के बहुमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और वे हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते रहे हैं । प्रदेश सरकार ने मुख्य परियोजनाओं का नाम अटल जी के नाम पर रखने का निर्णय लिया है ।
सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा ने भी अपने संबोधन में अटल जी के मृदुभाषी व्यवहार की सराहना की। पंडित रामेश्वर शर्मा ने 1977 में अटल जी के साथ बिताए हुए पलों को संस्कृत भाषा में प्रस्तुत किया । इस अवसर पर विधायक श्री नरेन्द्र बरागटा, हीरा लाल, किशोरी लाल, शिमला
ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार रहे श्री प्रमोद शर्मा, मुख्यमंत्री के
ओ.एस.डी श्री शिशु धर्मा, करसोग भाजपा के मंडलाध्यक्ष श्री कुन्दन ठाकुर,महामंत्री श्री सोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एन. वर्मा, उपाध्यक्ष निर्मला, हरिनारायण, सचिव श्री कमल वर्मा, प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य श्री बिहारी लाल, जिला शिमला भाजपा महामंत्री श्री विजय परमार, पूर्व मंडलाध्यक्ष श्री भिखम राम व पिताम्बर लाल गुप्ता भी उपस्थित थे ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO