संसार

इथोपिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 18 की मौत

Posted on

आदिस अबाबा: इथोपिया के ओरोमिया इलाके में गुरुवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण उसमें सवार 15 सैनिकों समेत सभी 18 लोगों की मौत हो गई। सरकारी संवाद समिति फना ने यह जानकारी दी। मारे गए तीन अन्य लोग आम नागरिक हैं। इस बात का तत्काल पता नहीं चल सका है कि हेलीकॉप्टर कहां पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ तथा दुर्घटना के कारण जमीन पर कोई हताहत या किसी प्रकार का नुकसान हुआ है या नहीं। ओरोमिया के क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री अदिसु अरेगा ने फना के रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया,”हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को हमारी संवेदनाएं।” अरेगा ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने पूर्वी इथोपियाई शहर डायर दावा से उड़ान भरा था और राजधानी आदिस अबाबा के 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बिशॉफ्टू की ओर जा रहा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO