संसार

बिम्सटेक सम्मेलन का आज घोषणापत्र होगा जारी

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काठमांडू में बिम्सटेक सम्मेलन के घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर रहेंगे मौजूद, नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, प्रधानमंत्री शाम को नेपाल ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में नेपाल-भारत मैत्री धर्मशाला का संयुक्त रूप से करेंगे उद्घाटन काठमांडू में बिम्सटेक सम्मेलन के दूसरे दिन आज घोषणापत्र जारी होगा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी नेपाल ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में नेपाल-भारत मैत्री धर्मशाला का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे। इसका निर्माण भारत की मदद से किया गया है। इस धर्मशाला को लेकर भारत और नेपाल के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से इतर थाईलैंड के प्रधानमंत्री और म्यांमार के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO