जीवन शैली

नाशपाती खाने के ये फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Posted on

हरी-भरी नाशपाती खाने में जीतनी स्वादिष्ट होती है सेहत के लिहाज से उतनी ही हैल्दी है। इसमें खनिज, पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन K, फिनालिक कंपाउंड, फोलेट, आहार फाइबर, तांबा, मैंगनीज, मैग्नीशियम के साथ साथ बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी भरपूर मात्रा होती है। जो हैल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी होती है। कुछ लोग इसके छिलके उतारकर खाते है लेकिन इसके छिलकों में फीटोनुट्रिएंट्स पाया जाता है जो सेहत के लिए लाभदायक है। इस फल के सेवन से और भी कई फायदे होते हैं।

 1. खून की कमी
नाशपाती में आयरन की भरूपूर मात्रा होती है। इसको खाने से खून की मात्रा पूरी होती है जिन लोगों को एनीमिया की बीमारी हो उनको रोजाना 1 नाशपाती जरूर खानी चाहिए। लगातार 1 महीने तक इसको खाने से खून की कमी पूरी होगी।

2. इम्यूनिटी
ये फल इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में भी मददगार है। जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं उनको नाशपती का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा नाशपती में फाइबर और पैक्टिन नामक तत्व की भरपूर मात्रा होती है जो कब्ज को ठीक करता है।

3. मजबूत हड्डियां
नाशपीत में बोरान नामक रासायनिक तत्व होता है जो शरीर में कैल्शियम लेवल को बढ़ाता है। रोजाना एक नाशपाती खाने से मांसपेशियों की कई समस्याएं दूर होती हैं।

 4. मोटापा
लोग मोटापा कम कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। मगर उससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप अपने वजन को कम करने के लिए नाशपती खा सकते हैं। नाशपती खाने से पेट भरा हुआ लगता है।

5. डायबिटीज
आज 10 में से 5 व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। डायबिटीक पेशेंट होने की वजह से वह कुछ भी मीठा खाने से डरते हैं लेकिन आप नाशपती खा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर में डायबिटीज की मात्रा को बढ़ने नहीं देता।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO