पंजाब

शिक्षा मंत्री ने हिंदी और अंग्रेज़ी के 599 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे

Posted on

तरस के आधार पर भी 27 उम्मीदवारों को मिले नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ /एस.ए.एस. नगर,

पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री ओ. पी. सोनी ने आज 3582 भर्ती के बाकी रहते अंग्रेज़ी के 257 और हिंदी के 342 अध्यापकों को नियुक्ति -कम -पेशकश पत्र बाँटे। इस मौके पर तरस के आधार पर क्लर्क के पदों के लिए 6, पुस्तकालय रिस्टोरर के पदों के लिए 3, एस.एल.ए. 1 और दर्जा चार के पदों के लिए 16 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इन 3582 अध्यापकों में से 2082 को अमृतसर में करवाए प्रोग्राम में नियुक्ति पत्र बाँटे गए थे, जबकि अंग्रेज़ी और हिंदी विषयों के अध्यापकों का मामला अदालत में चला गया था। अब अदालत का फ़ैसला आने के बाद बाकी रहते अध्यापकों को आज मोहाली में करवाए प्रोग्राम के दौरान नियुक्ति पत्र बाँटे गए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों को तन-मन से काम करने और बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य बनाने में अध्यापकों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने अध्यापकों को भी अपनी माँगें मनवाने के लिए धरनों का रास्ता छोड़ कर बातचीत की मेज़ पर आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जब सरकार अध्यापकों की जायज माँगें मानने के लिए तैयार है और मान भी रही है तो अध्यापकों को प्रदर्शनों के रास्ते पर जाने की क्या ज़रूरत है। श्री सोनी ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र लेने वाले अध्यापक यह प्रण करें कि वह पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों को समय के मुताबिक शिक्षा देंगे जिससे हमारे बच्चे मुकाबलों के इस युग में कामयाब हों। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों और अन्य अमलों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर सचिव स्कूल शिक्षा पंजाब श्री कृष्ण कुमार, डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा पंजाब प्रशांत कुमार गोयल, डीपीआई (सेकंडरी) सुखजीतपाल सिंह, शिक्षा मंत्री के ओ.एस.डी. डी.एस. सरोआ और शिक्षा विभाग के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO