संसार

अमेरिका ने केमिकल हथियारों के इस्तेमाल पर रूस-सीरिया को दी कड़ी चेतावनी

Posted on

वाशिंगटन सीरिया में एक बार फिर रासायनिक हथियारों के इस्‍तेमाल की आशंका से अमेरिका चिंतित है। ऐसे में अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने रूस और सीरिया की सरकारों को सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। खबर है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की गठबंधन सेना विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में हमला करने की तैयारी में है। राष्ट्रपति बशर असद की गठबंधन सेना पर इससे पहले भी विद्रोहियों के कब्‍जे वाले इलाकों में रासायनिक हथियारों के इस्‍तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि राष्‍ट्रपति असद इस आरोपों से इन्‍कार करते आए हैं। लेकिन अमेरिका ने इस बार पहले ही इस बारे में चेतावनी दे दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा, ‘इदलिब या सीरिया के किसी भी अन्य क्षेत्र में हुए सत्यापित रासायनिक हमले का जवाब अमेरिका तेजी से और उपयुक्त तरीके से देगा।’ वाशिंगटन में मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए नोर्ट ने कहा कि अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी अपने रूसी समकक्षों को कहा है कि वह स्पष्ट रूप से सीरिया को इससे अवगत करा दें। सीरिया सरकार विद्रोहियों के गढ़ इदलिब प्रांत में हमले की तैयारी में है। इस क्षेत्र में लगभग 30 लाख लोग रहते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO