कांगड़ा

पर्यावरण का संरक्षण समाज के हर वर्ग का उत्तरदायित्व: मेजर विकास सकलानी

Posted on

धर्मशाला, गृह रक्षा नवीं वाहिनी धर्मशाला के आदेशक मेजर विकास सकलानी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। वन संपदा की रक्षा करने, जैव विविधता एवं नदियों के संरक्षण और प्रदूषण से मुक्ति के लिए यह आवश्यक है कि सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंनेे कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण का संरक्षण तो होगा ही, भूमि कटाव भी रूकेगा और क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी। वे आज गृह रक्षा नवीं वाहिनी, आदेशक कार्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत बोल रहे थे। इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम में गृह रक्षा स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर मेजर विकास सकलानी ने चिनार का पौधा लगाया। उनके साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी वीएस माहल, नेवी से सेवानिवृत कैप्टन तिलक राज ठाकुर ने भी चिनार के पौधे रोपित किये।
उन्होंने उपस्थित स्टाफ से लगाए गए पौधों के संरक्षण का ख्याल रखने का आग्रह किया। उन्होेंने कहा कि पौधे हमें शुद्ध वायु देते हैं तथा मनुष्यों के साथ-साथ जीवों के जीने का सहारा हैं। उन्होंने कहा कि बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कार्यालय स्टाफ से अपील की कि घर तथा बाहर जहां जगह हो वहां पर कम से कम एक व्यक्ति एक वृक्ष जरूर लगाए।
इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कुशल चन्द कटोच, अधीक्षक शशी कुमार मिश्रा सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO