मध्यप्रदेश

केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से मिले मुख्यमंत्री श्री चौहान

Posted on

प्रदेश के लम्बित रेल मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर प्रदेश में रेल से संबंधित लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।  श्री चौहान ने बताया कि ललितपुर-सागर-देवरी, करेली-छिंदवाड़ा, खजुराहो-छतरपुर, सागर-जबलपुर, छतरपुर-पन्ना-सतना, दमोह-पन्ना, ललितपुर-चंदेरी-गुना, झांसी-शिवपुरी-श्योपुर, सागर-रहली-जबलपुर, छतरपुर-हरपालपुर, छतरपुर-सिंगरौली, 88.75 कि.मी. रीवा-सीधी, 75.75 कि.मी. सीधी-सिंगरौली आदि परियोजनाएँ काफी समय से लंबित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर लंबित रेल परियोजनाओं के कारण प्रदेश की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेश की सभी लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करवाने में मदद करें।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO