खेल

एशियन गेम्स से हटे लिएंडर पेस डेविस कप से भी हुए बाहर

Posted on

नई दिल्ली : एशियाई खेलों से अंतिम समय में भारतीय टीम से हटने वाले अनुभवी खिलाड़ी 45 साल के लिएंडर पेस को भारतीय डेविस कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। पेस गत अप्रैल में चीन के खिलाफ एशिया-ओसनिया जोन ग्रुप ए के दूसरे राउंड में 3-2 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन सर्बिया के खिलाफ 14 से 16 सितंबर तक होने वाले विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में उन्हें जगह नहीं दी गयी। देश और डेविस कप के सबसे अनुभवी खिलाड़ी पेस ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में मनपसंद जोड़ीदार न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अंतिम समय में खुद को एशियाई खेलों से हटा लिया था। अखिल भारतीय टैनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति ने सर्बिया में होने वाले मुकाबले के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। यूकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन और प्रजनेश गुणेश्वरन एकल मुकाबलों में भारतीय चुनौती संभालेंगे जबकि एशियाई खेलों में युगल स्वर्ण जीतने वाले रोहन बोपन्ना और दिविज शरण युगल चुनौती देखेंगे। टीम में साकेत मिनेनी भी शामिल हैं। महेश भूपति टीम के गैर-खिलाड़ी कप्तान और जीशान अली कोच हैं। टीम के साथ दो फिजियो भी जाएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO