खेल

Asian Games: भारतीय हाॅकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से दी करारी हार

Posted on

भारतीय मैंस हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से पीटकर पांचवीं जीत हासिल कर ली है। गत चैम्पियन भारत ने 18वें एशियाई खेलों की पुरूष हॉकी प्रतियोगिता में गोलों की बरसात करने का अपना सिलसिला जारी रखते हुए असहाय श्रीलंका को पूल ए के मुकाबले में मंगलवार को 20-0 के बड़े अंतर से हराया। भारत की यह पांचवीं जीत है। और वह 15 अंकों के साथ पूल में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत का वीरवार को होने वाले सैमीफाइनल में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला होगा जो पाकिस्तान और मलेशिया में से कोई हो सकती है।

अब तक दागे 76 गोल 
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0, दूसरे मैच में हांगकांग को 26-0, तीसरे मैच में जापान को 8-0, चौथे मैच में कोरिया को 5-3 से पीटा।  भारत ने अब तक पांच मैचों में कुल 76 गोल दागे हैं और उसके खिलाफ केवल तीन गोल हुये हैं। श्रीलंका से किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं थी और देखना सिर्फ यही था कि भारत इस टीम को कितने अंतर से हराता है। भारत की इस जीत में फारवर्ड आकाशदीप सिंह ने डबल हैट्रिक जमाते हुए छह गोल दागे। ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने तीन तीन गोल किये। ललित उपाध्याय ने दो गोल दागे जबकि विवेक प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने एक एक गोल किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO