क्रिकेट

चोटिल होने के बावजूद भी विकेटकीपिंग करने के लिए तैयार हैं बेयरस्टाॅ

Posted on

साउथम्पटनः इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा कि वह बाएं हाथ की उंगली चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ साउथम्पटन में चौथे टेस्ट मैच में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने के लिए फिट हो गए हैं लेकिन वह विकेटकीपिंग भी करना चाहते हैं। बेयरस्टॉ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी उंगली अब ठीक है। निश्चित तौर पर हमें इसकी असली स्थिति बाद में पता चलेगी लेकिन अब सूजन नहीं है और यह बेहतर स्थिति में है। कुछ दिन पहले मैं अपनी जेब में हाथ नहीं डाल पा रहा था लेकिन अब यह पूरी तरह से ठीक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज शाम को विकेटकीपिंग करने की कोशिश करूंगा। मैं खेलना चाहता हूं और अगर मैं विकेटकीपिंग नहीं कर पाया तो विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहता हूं। इसके साथ ही मैं विकेटकीपर के तौर पर भी अपना स्थान बरकरार रखना चाहता हूं।’’ बेयरस्टॉ ने कहा, ‘‘अगर आप आंकड़ों पर गौर करो तो इससे साफ हो जाएगा कि विकेटकीपिंग करने पर मैं बेहतर प्रदर्शन करता हूं। मैं नहीं जानता क्यों।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO