खेल

एशियाई खेल: 800 मीटर दौड़ में मनजीत ने गोल्ड और जॉनसन ने सिल्वर मेडल जीता

Posted on

इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स का 10वां दिन मंगलवार को भारत के लिए काफी अच्छा रहा। भारतीय धावक मनजीत सिंह ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं जिनसन जॉनसन ने रजत पदक अपने नाम किया। 28 वर्षीय मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकंड का समय लिया और सोने का तमगा हासिल किया। वहीं भारत के जॉनसन 1 मिनट 46.35 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यह इन एशियन गेम्स भारत का 9वां गोल्ड मेडल है। 1951 में रंजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था और कुलवंत सिंह के नाम रजत पदक रहा था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO