पंजाब
पंजाब सरकार ने स्कूलों में क्लासरूमों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए जारी किये- सोनी
कुल 1597 क्लासरूमों के लिए बजट में 120 करोड़ रुपए का प्रावधान
चंडीगढ़,
शिक्षा मंत्री पंजाब श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ बताया कि पंजाब सरकार ने राज्यभर के सरकारी स्कूलों में क्लासरूम मुहैया करवाने के लिए नाबार्ड प्रोजेक्टों के अंतर्गत पहलकदमी की है। नाबार्ड के प्रौजेकट (क्रढ्ढष्ठस्न ङ्गङ्गढ्ढढ्ढढ्ढ) के अंतर्गत स्कूलों में 1597 क्लासरूम मुहैया करवाने के लिए बजट में 120 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। इस में से 266 क्लासरूमों के लिए 20 करोड़ रुपए स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं, जबकि नाबार्ड प्रौजेकट के अंतर्गत 4974 क्लासरूमों के निर्माण के लिए 373.54 करोड़ रुपए का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में श्री सोनी ने बताया कि विधानसभा हलका बुढलाडा में 180 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से आठ स्कूलों के 45 कमरों को असुरक्षित घोषित किए गये है, जिनमें से 27 असुरक्षित कमरों को गिरा दिया गया है। नये कमरों के निर्माण के लिए 22.194 लाख रुपए 17 मई, 2018 को जारी किये गए हैं और बाकी कमरों के निर्माण का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जायेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी सीनियर स्कूल बुढलाडा में 486 विद्यार्थियों के लिए 14 कमरे हैं। दाखि़लों के मुताबिक स्कूल में 17 कमरों की ज़रूरत है और असुरक्षित कमरे तोड़- फोड़ के बाद स्कूल में 11 कमरे बचे हैं, जिसमें से एक कमरे के निर्माण के लिए 2016 में अनुदान जारी किया गया था। इस अनुदान के साथ कमरों का निर्माण हो चुका है। दो कमरों का निर्माण म्यूंनिसिपल कमेटी बुढलाडा ने करवाया, जबकि तीन कमरों के निर्माण के लिए 17 मई 2018 को 22.194 लाख रुपए का अनुदान जारी किया गया है। यह निर्माण होने के बाद इस स्कूल में कमरों की कोई कमी नहीं आएगी।