संसार

अमेरिका में अवैध तरीके से घुस रहे दो भारतीय समेत 19 गिरफ्तार

Posted on

न्यूयॉर्क, मेक्सिको से नाव पर सवार होकर अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे 19 लोगों को कैलिफोर्निया में अमेरिकी सीमा गश्ती अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो भारतीय और दो संदिग्ध तस्कर भी शामिल हैं। अमेरिकी सीमा गश्ती अधिकारियों ने डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के साथ मिलकर गिरफ्तारी की। रात कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) व एयर एंड मरीन ऑपरेशन (एएमओ) ने अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में घुस रही नाव को देखा। एएमओ ने तट रक्षकों को इसकी सूचना दी। तट रक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैलिफोर्निया से 24 किलोमीटर दूर लोमा में ही नाव पर सवार यात्रियों को गिरफ्तार कर नजदीकी अमेरिकी सीमा गश्ती स्टेशन भेज दिया। गिरफ्तार भारतीयों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। अन्य 17 लोग मेक्सिको के नागरिक बताए जा रहे हैं। संदिग्ध तस्करों को डीएचएस की कस्टडी में रखा गया है। उनपर तस्करी का मुकदमा चल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैधरूप से अमेरिका में घुसने वालों के लिए ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ बना रखी है। इसके तहत अवैध रूप से घुसने वालों के साथ ही शरणार्थियों पर भी यहां मुकदमा चलाया जा रहा है। सौ से अधिक भारतीयों को भी यहां अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें आधे से अधिक सिख हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO